इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने 20 साल बाद खत्म किया झगड़ा, रिसेप्शन में साथ दिया पोज़
ऐक्टर इमरान हाशमी और ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने 20 साल बाद अपना झगड़ा खत्म कर लिया है। गुरुवार को मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में दोनों ने एकसाथ पोज़ दिया। मल्लिका ने बताया था कि फिल्म 'मर्डर' (2004) के प्रमोशन्स के दौरान उनके बीच गलतफहमी हुई थी जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।