इमारत की छत पर लगा मोबाइल टावर बेंगलुरु में ढहा, वीडियो सामने आया
बेंगलुरु में एक इमारत को ध्वस्त किए जाने के चलते उसके पास की दूसरी बिल्डिंग की छत पर लगा मोबाइल टावर बिल्डिंग समेत ढह गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय लोगों ने टावर हिलते हुए देखा था जिसके बाद इस घटना से कुछ देर पहले ही बिल्डिंग के अंदर से लोगों को निकाला गया।