इमारत में आग लगने से यूएस में भारतीय व्यक्ति की हुई मौत, लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में एक इमारत में आग लगने से फाज़िल खान नामक 27-वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई है और 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, लिथियम-आयन बैटरी के चलते इमारत में आग लगी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमारत में रहने वाले लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।