इमोशनल डिसऑर्डर से ग्रस्त थी अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी करने वाली हमलावर
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नैशविल (अमेरिका) में स्कूल में गोलीबारी करने वाली हमलावर इमोशनल डिसऑर्डर से ग्रस्त थी और अपना इलाज करा रही थी। बकौल पुलिस, हाल ही के सालों में उसने वैध रूप से सात हथियार खरीदे थे और बंदूकों को अपने माता-पिता से छिपाकर रखा था। हमलावर स्कूल की पूर्व ट्रांसजेंडर स्टूडेंट थी।