इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट पर भ्रम के बाद फोर्थ अंपायर से बहस करते दिखे डीसी के पॉन्टिंग व गांगुली
आईपीएल-2024 में गुरुवार को आरआर-डीसी के मैच के दौरान इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट पर भ्रम के बाद डीसी के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग और क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली फोर्थ अंपायर से बहस करते दिखे। दोनों को लगा था कि आरआर ने 5 विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतार दिया है। हालांकि, आरआर ने 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही मैदान में उतारा था।