इराक ने अपने तट के पास समुद्री जहाज़ों पर हमले के बाद तेल पोर्ट किए बंद
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच इराक ने उसके बासरा पोर्ट पर हुए हमले के बाद अपने सभी तेल पोर्ट बंद कर दिए हैं। इराक की सरकारी पोर्ट कंपनी के निदेशक फरहान अल-फ़रतौसी ने बताया कि कमर्शियल पोर्ट चालू रहेंगे। बकौल फ़रतौसी, हमला एक ऐसे जहाज़ पर हुआ था जो एक जहाज़ से दूसरे जहाज़ पर तेल ट्रांसफर कर रहा था।