इराक में हुए रॉकेट हमले में कई अमेरिकी सैन्यकर्मी हुए घायल: अमेरिकी रक्षा अधिकारी
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि इराक में एक सैन्य अड्डे पर हुए संदिग्ध रॉकेट हमले में कई अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अल-असद वायुसेना अड्डे पर तैनात घायल अमेरिकी सैन्यकर्मियों की संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है, कम-से-कम 7 सैन्य कर्मियों और नागरिकों के घायल होने का संदेह है।