इरफान अपने आखिरी दिनों में बहुत तकलीफ में थे, लोरी गाकर खुद को सुलाते थे: विशाल भारद्वाज
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को लेकर कहा है, "अपने आखिरी दिनों में वह बहुत तकलीफ में थे...सो नहीं पाते थे।" उन्होंने कहा, "इरफान अपने लिए लोरी गाते थे और मुझे रिकॉर्डिंग भेजकर कहते थे...'अब आपको मेरी ऐक्टिंग के साथ मेरा गाना भी सुनना पड़ेगा'।" उन्होंने बताया, "इरफान के सम्मान में मैंने उस पर स्क्रिप्ट लिखी है।"