इरफान ने रणवीर से कहा- आपमें क्रिकेटर मौजूद है, उन्होंने कहा- कई क्रिकेटर्स में भी है ऐक्टर
आईपीएल-2022 में शुक्रवार को स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहे ऐक्टर रणवीर सिंह को लेकर इरफान पठान ने ट्वीट किया, "इतनी शिद्दत से पूरा मैच देखा है, ज़रूर आपके अंदर एक क्रिकेटर मौजूद है...आइए एक मैच का इंतज़ाम करते हैं।" रणवीर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, "बिल्कुल है...वैसे कई क्रिकेटर्स के अंदर ऐक्टर भी मौजूद है...इरफान भाई।"