इरफान पठान ने कोहली को दी 100वें टेस्ट की बधाई, उन्हें बताया 'जादुई फिज़ियो'
भारत के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट के लिए बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट लंगड़ा रहा था और तभी उसे कोहली के रूप में एक जादुई फिज़ियो मिला। वह आए, उन्होंने जीत हासिल की और उनके कारण सभी दोबारा टेस्ट क्रिकेट से प्यार करने लगे...आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई।"