इराक के समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाले कानून की अमेरिका ने की निंदा
अमेरिका ने इराकी संसद द्वारा पारित समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाले कानून को लेकर इराक की निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "यह कानून संविधान द्वारा संरक्षित मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा है।" विभाग ने कहा, "यह इराक की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और विदेशी निवेश आकर्षित करने की क्षमता को कमज़ोर करता है।"