अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि इराक में अमेरिकी दूतावास पर शुक्रवार को मोर्टार से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इराक और सीरिया में अमेरिकी बलों को भी रॉकेट और ड्रोन से निशाना बनाया गया। गौरतलब है, एक वर्ष से अधिक समय में पहली बार इस अमेरिकी दूतावास पर गोलीबारी हुई है।