इराक में बाइक रैली में 'ड्रेस को लेकर' लड़की को कुछ युवाओं ने पीटा और उसका किया पीछा
इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एक बाइक रैली में 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर उसकी ड्रेस के कारण युवाओं ने उसका पीछा किया और उस पर हमला भी किया। इस मामले में 16 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की को पीटा गया था लेकिन उसे जानलेवा चोटें नहीं आई थीं।