इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में कुछ खास नहीं हो रहा है: बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज
बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने कहा है कि फिलहाल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में कुछ खास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "रेंज, बारिश, चार्जिंग व सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं...बहुत लोग चीन से कूड़ा लाकर बेचते हैं लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिलेगी।" बकौल बजाज, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेगमेंट में पैठ केवल 4-5% है।