इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जुलाई में 55% बढ़कर 1.79 लाख इकाई पर पहुंची
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 55.2% बढ़कर 1,79,038 इकाई रही। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जुलाई में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1,16,221 इकाई थी। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर जुलाई में 95.94% बढ़ी है।