इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी व चार्जिंग सेवाओं पर GST की दर कम करने की ज़रूरत: FICCI
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (फिक्की) की इलेक्ट्रिक वाहन समिति की चेयरपर्सन सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए बैटरी और चार्जिंग सेवाओं पर जीएसटी दर कम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "बैटरी पर 18% जीएसटी लगता है जिसे हम केंद्र सरकार से 5% करने का अनुरोध करेंगे।"