इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी BPL के संस्थापक टीपीजी नांबियार का हुआ निधन
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बीपीएल के संस्थापक टीपीजी नांबियार का गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि नांबियार काफी समय से बीमार चल रहे थे। नांबियार के दामाद व बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, "वह सही मायने में दूरदर्शी थे...उन्होंने भारत के सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर ब्रैंड्स में से एक का निर्माण किया...जो आज भी लोकप्रिय है।"