इलाज के बहाने आया चोर, डॉक्टर की जेब से उड़ा ले गया Iphone; UP का वीडियो हुआ वायरल
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के हेलेट अस्पताल में मरीज़ बनकर आया चोर डॉक्टर का आईफोन चुरा कर ले गया जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर डॉक्टर के पास गुजरते समय उनके एप्रन की पॉकेट से फोन निकालता दिखा।
वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज 60 मिनट के भीतर चोर को पकड़ लिया।