इलाहाबाद HC के विवादित फैसले पर SC के रोक लगाने पर पीड़िता की मां ने दी प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट के नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित फैसले पर रोक लगाने पर पीड़िता की मां ने प्रतिक्रिया दी है। पीड़िता के परिवार की वकील के मुताबिक, लड़की की मां 'बेहद राहत महसूस कर रही है'। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि स्तन पकड़ने को रेप की कोशिश नहीं माना जा सकता।