इलाहाबाद HC ने गैंगस्टर ऐक्ट के दुरुपयोग को लेकर DM-SSP को किया तलब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुज़फ्फरनगर के ज़िलाधिकारी, एसएसपी और संबंधित थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाज़िर होने का आदेश दिया है। दरअसल कोर्ट ने उनसे पुराने मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने आरोपी मंशाद को अंतरिम ज़मानत देते हुए बार-बार उसपर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई पर नाराज़गी जताई।