सिखों पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
सिख समुदाय पर कथित विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका वाराणसी निवासी नागेश्वर मिश्रा और अन्य ने दायर की थी। यह मामला राहुल के सितंबर-2024 में अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है।