इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में खोली गई दशकों पुरानी तिजोरी, निकले 500 साल पुराने सिक्के व शाही फरमान
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में रखी दशकों पुरानी तिजोरी को खोला गया है जिसमें 500 साल पुराने सोने व अन्य धातुओं के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के जम्मू-कश्मीर के आदिवासी समुदाय किडाइट्स किंगडम से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें पर्शियन भाषा में लिखा शाही फरमान और ताम्रपत्र पर अंकित पाली भाषा में विनय पिटक मिली है।