इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डूंगरपुर केस में आज़म खान को दी ज़मानत, हुई थी 10 साल की जेल
इलाहाबाद (यूपी) हाईकोर्ट ने बुधवार को डूंगरपुर केस में सपा नेता आज़म खान को ज़मानत दे दी। रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2024 में खान को 10-साल की सज़ा सुनाई थी जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। खान पर 2016 में एक शख्स को पीटने, घर में तोड़फोड़ करने व उसे जान से मारने धमकी देने का आरोप था।