इलाहाबाद हाईकोर्ट (उत्तर प्रदेश) ने ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के 3,306 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर, चौकीदार, ट्यूबवेल ऑपरेटर व चपरासी समेत विभिन्न पदों पर निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 4 से 24 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।