इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील ने न्यायाधीशों को कहा था 'गुंडा', कोर्ट ने सुनाई सज़ा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने वकील अशोक पांडे को हाईकोर्ट जजों के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए 6-महीने कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें 3-साल के लिए हाईकोर्ट में वकालत करने से भी रोका है। 2021 में पांडे ने एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों पर गुंडों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया था।