इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में 43 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में एक छात्र नेता की शिकायत पर पुलिस ने 43 सुरक्षाकर्मियों पर केस दर्ज किया है। गौरतलब है, फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कई छात्र घायल हुए थे। इसके बाद छात्रों ने 2 बाइक में आग लगा दी थी।

Load More