इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर किया 23 वर्षीय छात्रा का रेप
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 31-वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ बीए की 23-वर्षीय छात्रा का रेप करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। छात्रा के अनुसार, प्रोफेसर ने बीते साल उसे प्रपोज़ किया था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। बकौल छात्रा, प्रोफेसर ने आत्महत्या की धमकी देकर उसे मिलने बुलाया था और फिर उसका रेप किया था।