इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, कॉलेजियम ने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। भंसाली फिलहाल राजस्थान हाईकोर्ट के जज हैं। गौरतलब है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान, इलाहाबाद, गौहाटी, पंजाब व हरियाणा और झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।