इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने ज्ञानवापी मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस मनीष कुमार निगम ने ज्ञानवापी मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। दरअसल, वाराणसी के ज़िला कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में एएसआई को ज्ञानवापी परिसर के अंदर 'वुज़ूखाने' का सर्वेक्षण करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था जिसके खिलाफ यह पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी।