इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई के सर्वे की अनुमति
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे को अनुमति दी है। एएसआई ने 24 जुलाई को सर्वे शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। हिंदू याचिकाकर्ताओं का दावा है कि एक मंदिर को तोड़कर उसके परिसर में यह मस्जिद बनाई गई थी।