इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दी मंज़ूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर के निर्माण की मंज़ूरी दे दी। एचसी ने कहा, "सरकार अदालत में पेश की गई योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ आगे बढ़े।" एचसी ने सरकार से मंदिर परिसर के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी उचित कदम उठाने को कहा है।

Load More