इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द की यूपी नगर निकाय चुनाव की ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि बिना ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी की जाए। हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनावों की 5 दिसंबर की ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द कर कहा कि राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं का पालन नहीं किया।