इलियाना ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर किया इंस्टाग्राम पोस्ट, कहा- अपने लिए समय नहीं मिलता
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर बात की है। इलियाना ने कहा, "हम पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में ज़्यादा बात नहीं करते...यह अलग अनुभव है। मां बनने के बाद से मुझे अपने लिए समय नहीं मिलता।" उन्होंने कहा, "खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए रोज़...समय निकालने की कोशिश करती हूं।"