इलियाना ने बिना एडिट की हुई तस्वीर शेयर करने के बाद मिले मेसेज के स्क्रीनशॉट किए शेयर
ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने बिना एडिट की हुई अपनी तस्वीर शेयर करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर यूज़र्स के तारीफ वाले मेसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। एक मेसेज में लिखा है, "खुद को स्वीकार करने के लिए हिम्मत चाहिए।" इलियाना ने तस्वीर शेयर कर कहा था कि उन्होंने 'पतला' और 'अधिक टोंड' दिखाने वाले ऐप डिलीट कर दिए हैं।