इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का 47 वर्ष की उम्र में श्रीलंका में हुआ निधन
म्यूज़िक कंपोज़र इलैयाराजा की बेटी व प्लेबैक सिंगर भवतारिणी का गुरुवार को 47 साल की उम्र में श्रीलंका में निधन हो गया। भवतारिणी का श्रीलंका में लीवर कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज चल रहा था। भवतारिणी ने फिल्म 'भारती' के तमिल गीत 'मयिल पोला पोन्नू ओन्नू' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।