इवेंट में अपनी मिमिक्री देख भड़के सुनील शेट्टी; कहा- इतनी घटिया मिमिक्री कभी नहीं देखी
भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक इवेंट में ऐक्टर सुनील शेट्टी अपनी मिमिक्री करने वाले आर्टिस्ट पर भड़क गए जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी, सुनील जब बोलता है तो एक मर्द की तरह बोलता है। यह बच्चे की तरह बोल रहा था। मिमिक्री अच्छे से करनी चाहिए, खराब नकल नहीं करनी चाहिए।"