इवेंट में सबके सामने बेटी सुहाना के कपड़े ठीक करते दिखे शाहरुख खान, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
'नेटफ्लिक्स' के एक इवेंट में ऐक्टर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान शाहरुख सबके सामने अपनी बेटी सुहाना के कपड़े ठीक करते नज़र आए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "बेस्ट फादर।" अन्य यूज़र ने लिखा, "आप कितने भी बड़े हो जाएं, पिता हमेशा पिता ही रहता है।"