इशाक डार का कुबूलनामा, नूरखान व शोरकोट एयरबेस पर हमले के बाद सीज़फायर को तैयार हुआ पाक
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस बात को स्वीकार किया है कि भारत द्वारा नूरखान और शोरकोट एयरबेस समेत अन्य जगहों पर 6-7 मई की रात हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान सीज़फायर के लिए तैयार हुआ। डार ने कहा, "सऊदी अरब के प्रिंस फैसल का फोन आया था...उन्होंने पूछा कि मैं जयशंकर से बात करूं?...हामी भरने पर...सीज़फायर हुआ।"