इशान किशन ने LSG के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होने के साथ अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
एसआरएच के इशान किशन ने गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ आईपीएल-2025 में गोल्डन डक पर आउट होने के साथ अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह शतक लगाने के बाद अगले मैच में पहली गेंद पर आउट होने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए। 2013 में सुरेश रैना ने अपने नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज किया था।