इशान किशन ने जड़ा टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 20 गेंदों में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 61(24) रनों की धमाकेदार पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के और 6 चौके जड़े। इस टूर्नामेंट में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने सबसे तेज़ अर्धशतक (19-गेंद) जड़ा है।