इशान किशन बने ICC टी20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज़
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन आईसीसी की ताज़ा टी20I रैंकिंग में पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने भारतीय साथी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा फायदा मिला है। दोनों भारतीय बल्लेबाज़ों के बीच फिलहाल सिर्फ 7 रेटिंग पॉइंट का अंतर है।