इश्यू प्राइस से 27% कम पर लिस्टिंग के बाद बाइकवो ग्रीनटेक के शेयर में लगा अपर सर्किट

दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ी बेचने वाली कंपनी बाइकवो ग्रीनटेक के शेयर शुक्रवार को एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर इश्यू प्राइस (₹62/शेयर) से 27.4% कम पर ₹45 पर लिस्ट हुए। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया और यह चढ़कर ₹47.25 पर पहुंच गया। निवेशक अब भी करीब 24% घाटे में हैं।

Load More