इशान किशन के बैट पर लिखा दिखा 'आरपी17', तस्वीर हुई वायरल
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन द्वारा त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान इस्तेमाल किए गए बैट की तस्वीर वायरल हुई है जिस पर 'आरपी17' लिखा है। इसमें आरपी का मतलब ऋषभ पंत है जबकि 17 उनकी (पंत) जर्सी का नंबर है। किशन ने दूसरी पारी में 34 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए।