इशान ने धोनी के साइन के ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इनकार, कहा- उनके लेवल तक नहीं पहुंचा
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एम.एस. धोनी के सिग्नेचर के ऊपर साइन करने से इनकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में इशान से ऑटोग्राफ मांग रहे फैन के फोन के पीछे धोनी का साइन पहले से दिख रहा है। इस पर इशान ने कहा, "अभी...उनके लेवल तक नहीं पहुंचा...नीचे साइन कर रहा हूं।"