'इश्कबाज़' फेम सुभा राजपूत 25 दिसंबर को ऐक्टर विभव रॉय से करेंगी सगाई, ऐक्ट्रेस ने की पुष्टि
टीवी शो 'इश्कबाज़' फेम ऐक्ट्रेस सुभा राजपूत ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह ऐक्टर विभव रॉय से 25 दिसंबर को दिल्ली में सगाई करने वाली हैं। सुभा ने कहा, "यह बहुत शुभ तारीख है और इस समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।" हालांकि, सुभा ने शादी की तारीख के बारे में अभी नहीं बताया है।