इसे इतनी भावुकता से न लें: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर CJI सूर्यकांत
'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़ी याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए CJI सूर्यकांत ने वकीलों से कहा है, "इसे इतनी भावुकता से न लें।" उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि यह ऑनलाइन अभियान न्यायपालिका की इमेज खराब कर रहा है। CJI सूर्यकांत की कॉकरोच टिप्पणी को लेकर ही यह 'पार्टी' बनी थी।