इसे स्कूल में 2 बच्चों की लड़ाई जैसा समझें: ईरान-इज़रायल के बीच विवाद पर डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल के बीच विवाद की तुलना '2 बच्चों की लड़ाई' से की है। ट्रंप ने ईरान द्वारा मंगलवार को इज़रायल पर किए गए मिसाइल हमले को लेकर कहा, "यह वाकई बहुत बुरा है...उन्हें इसे खत्म करना होगा। इसे स्कूल के मैदान में 2 बच्चों की लड़ाई की तरह समझें।"