इस उम्र में ट्रॉफी उठाकर अच्छा लग रहा है: WCL जीतने के बाद युवराज सिंह
भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स-2024 का खिताब जीतने के बाद कप्तान युवराज सिंह ने रविवार को इंस्टाग्राम पर मैच व उसके बाद की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए। उन्होंने लिखा, "इस उम्र में ट्रॉफी उठाकर अच्छा लग रहा है। कोच और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद...उन्होंने जंग लगी मशीनरी (शरीर) पर ज़बरदस्त ऑयलिंग की जिससे हम परफॉर्म कर पाए।"