इस ऑटोमोबाइल शेयर में महीनेभर में आई 27% तेज़ी, विजय केडिया के पास हैं 50 लाख+ शेयर

ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अतुल ऑटो के शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 13% से अधिक उछलकर ₹549 पर पहुंच गए और यह 7.35% चढ़कर ₹520.20 पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 27% का उछाल आया है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास इस कंपनी के 50 लाख से ज़्यादा शेयर हैं।

Load More