इस्कॉन का दावा, ढाका में जलाए गए उसके दो मंदिर, कहा- जारी हैं हमले
इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा है कि बांग्लादेश के ढाका में इस्कॉन के 2 मंदिरों में शनिवार को आग लगी दी गई। उपद्रवियों ने श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर और श्री श्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आग लगाई है। उन्होंने कहा, "इस्कॉन इंडिया ने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। हमले जारी हैं।"